बहराइच: बलिया में हुई मौत का स्पष्ट जांच करवाए सरकार, RLD ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
बहराइच, अमृत विचार। राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष की अगुवाई में बुधवार को पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष अजीमुल्ला खान की अगुवाई वाली पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बलिया में गर्मी से सैकड़ों लोगों की मौत दुखद है, इसकी स्वतंत्र जांच कराई जाए।
इसके अलावा किसानों का गन्ना बकाया भुगतान करने, लो वोल्टेज की समस्या दूर करने, गर्मी की समस्या को देखते ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने, विद्युत कटौती बंद करने समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सभी ने धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर को सौंपा। इस दौरान महा सचिव रियाजउद्दीन राजू, रिंकू यादव, शकील, अनवर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ की महत्पूर्ण बैठक, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बनाया ये बड़ा प्लान
