लखनऊ : केजीएमयू में निकली भर्ती, ऑनलाइन मांगे गये आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में 1276 नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए केजीएमयू नर्सेज एसोसिएशन लंबे समय से संघर्षरत था। बताया जा रहा है कि करीब तीन सालों से नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती की मांग की जा रही थी।

दरअसल, केजीएमयू में करीब 5300 नर्सिंग ऑफिसर के पद मंजूर है, जिसके सापेक्ष अभी तक 1820 नर्सिंग ऑफिसर अपनी सेवायें दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि केजीएमयू की तरफ से स्थाई तौर पर करीब 700, प्रतिनियुक्ति पर 120 और आउटसोर्सिंग के माध्यम से 1000 नर्सिंग ऑफिसरों की तैनाती की गई है। अब निकाली गई भर्ती के बाद केजीएमयू में नर्सिंग ऑफिसर की नियुक्ति होने से मरीजों को लाभ होना तय माना जा रहा है।

आवेदन के लिए केजीएमयू की वेबसाइट www.kgmu.org पर पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे।

केजीएमयू नर्सेज एसोसिएशन के संरक्षक प्रदीप गंगवार ने बताया है कि एसोसिएशन की तरफ से नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती के लिए करीब तीन सालों से संघर्ष जारी है। इसी का नतीजा रहा कि बीते दिनों 900 नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती निकाली गई थी। जिसके सापेक्ष करीब 400 नर्सिंग ऑफिसर की नियुक्ति हुई थी। अभी भी मरीजों की संख्या को देखते हुये नर्सिंग ऑफिसर की भारी कमी है। नर्सिंग ऑफिसर की नियुक्ति होने से मरीजों का इलाज और बेहतर ढंग से हो सकेगा।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : दिनदहाड़े फ़िल्मी स्टाइल में कार्यालय में घुसे बदमाश, उड़ाये साढ़े तीन लाख रुपये और मोबाईल

संबंधित समाचार