पीलीभीत: अधिवक्ता और कानूनगो में मारपीट के बाद घेरी कोतवाली..जानिए पूरा मामला
पीलीभीत/पूरनपुर, अमृत विचार। काम के लिए वादी के साथ कानूनगो कार्यालय पर गए अधिवक्ता को कानूनगो ने अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर कार्यालय से बाहर निकाल दिया। जानकारी लगने पर अधिवक्ताओं ने रोष पनप गया। अधिवक्ताओं ने कोतवाली में पहुंच कर हंगामा कर कोतवाली का घेराव किया।मामले की दोनों ओर से तहरीर दी गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
मारपीट में घायल अधिवक्ता को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। घटना गुरुवार की है। अधिवक्ता रजनीश पांडे तहसील परिसर में स्थित कानूनगो कार्यालय में थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी एक युवक के जमीनी विवाद के संबंध में वादी के साथ कानूनगो कार्यालय पर पहुंचे। उनका कहना है कि किसी काम के लिए कहा तो कानूनगो बली अहमद ने उनके साथ अभद्रता कर गाली गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर कार्यालय से बाहर निकाल दिया।उसके बाद कानूनगो और अधिवक्ता में मारपीट शुरू हो गई। मामले को लेकर खलबली मच गई।उन्होंने इस मामले की सूचना प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना को दी।अधिवक्ता के साथ हुई घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने गुस्सा भड़क उठा।
अध्यक्ष संजय सक्सेना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में गुस्साए अधिवक्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा कर कोतवाली का घेराव किया।जिससे जाम की स्थिति बन गई। काफी देर तक कोतवाली में गहमागहमी मची रही। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।इस पर बमुश्किल अधिवक्ता शांत हुए।
वही कानूनगो वली मोहम्मद का कहना है कि वह कार्यालय पर बैठे थे। इसी दौरान अधिवक्ता ने गाली देना शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर उनको जमकर मारा पीटा। मारपीट से आहत होकर कानूनगो को हार्ट अटैक आ गया, तो वहीं पिटाई से घायल अधिवक्ता व कानूनगो को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
जहां से दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की पुलिस को तहरीर दी है।कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर आईं हैं। जांच पड़ताल कर मामले में कार्रवाई की जा रही है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।घेराव करने की बात गलत है।
ये भी पढे़ं-पीलीभीत: साहब, जिम्मेदार के संरक्षण में बाबू कर रहा भ्रष्टाचार..आखिर किस पर लगे गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला
