कानपुर विकास प्राधिकरण के सदस्यों को लेकर चुनाव की घोषणा, 4 पदों के लिए होगा चुनाव, यह होगी प्रकिया
कानपुर विकास प्राधिकरण के सदस्यों को लेकर चुनाव की घोषणा।
कानपुर विकास प्राधिकरण के सदस्यों को लेकर चुनाव की घोषणा। वहीं, चार पदों के लिए चुनाव होगा।
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर विकास प्राधिकरण के सदस्यों को लेकर चुनाव की घोषणा। वहीं, चार पदों के लिए चुनाव होगा। जिसके लिए प्रकिया तय हो गई।
यह होगी प्रक्रिया:
नाम निर्देशन प्रपत्रों का वितरण: 4 से 4.25 बजे तक।
निर्वाचन पत्रों को भरकर जमा करना: 4.30 से 5.10 बजे तक।
नाम निर्देशन पत्रों की जांच एवं प्रत्याशियों की घोषणा: 5.10 से 5.40 बजे तक।
नाम वापसी की समयावधि व अंतिम प्रत्याशियों की घोषणा: 5.40 बजे से 6.10 बजे तक।
निर्वाचन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा: 6.10 से 6.15 बजे तक।
मतपत्रों का मुद्रण: 6.15 से 7.15 बजे तक।
मतदान की अवधि: 7.20 से 9.20 तक।
मतपत्रों की गणना: रात 9.30 बजे से।
