हरदोई: साहब! निर्माण कराने से रोक रहे दबंग, पुलिस भी नहीं दे रही दखल, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। अपनी जमीन पर निमार्ण करने में दबंग किस्म के लोग दखल देते हुए उसमें रोक लगा रहें हैं। इस बारे में पुलिस से शिकायत की गई तो वह भी कुछ ध्यान नहीं दे रही बल्कि दबंगों का साथ दे रही है। मामला शाहाबाद कोतवाली के सिकंदरपुर नरकतरा का है। पुलिस के पास चक्कर लगाते-लगाते हार मानने के बाद एसपी से शिकायत की गई है।

बताया गया है कि शाहाबाद कोतवाली के सिकंदरपुर नरकतरा निवासी लखपति ने एसपी से की शिकायत में कहा है कि  उसने करीब 20 साल पहले अपनी ज़मीन की नींव भरा कर पश्चिम और उत्तर दिशा में दीवारें खड़ी करवा दी थी। उसी ज़मीन पर निमार्ण कराना चाहता है। लेकिन कुछ दबंग किस्म के लोग रंजिशन निमार्ण को रोक रहें हैं।

लखपति ने पुलिस से शिकायत की, दबंगों के राजनैतिक संरक्षण के चलते शाहाबाद पुलिस उल्टे उन्ही की हां में हां मिलाने लगी। उसने आगे कुछ नहीं किया,जिसकी वजह से दबंगों के हौसले और बुलंद हो गए। 

इसी के चलते उन्होंने उसी ज़मीन पर मुकदमा दायर किया। जो निरस्त भी हो चुका है। लखपति ने एसपी से मांग की है कि शाहाबाद पुलिस को मामले में दखल देने से रोका जाए और इस तरह लॉ एंड आर्डर के लिए खतरा बन रहे दबंगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: मारपीट में तीन महिला सहित पांच घायल

संबंधित समाचार