संभल के डा. जगदीश लाल के समधी थे प्रणब दा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी संभल के डा. जगदीश लाल के समधी थे। उनके छोटे बेटे इंद्रजीत मुखर्जी की शादी सुगंधी अरोरा के साथ हुई है। सुगंधी दिवंगत चिकित्सक डा. जगदीश लाल अरोरा की बेटी हैं। दिल्ली में नौकरी के दौरान सुगंधी और इंद्रजीत के बीच दोस्ती हुई। साल 2004 में …

मुरादाबाद, अमृत विचार। भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी संभल के डा. जगदीश लाल के समधी थे। उनके छोटे बेटे इंद्रजीत मुखर्जी की शादी सुगंधी अरोरा के साथ हुई है। सुगंधी दिवंगत चिकित्सक डा. जगदीश लाल अरोरा की बेटी हैं। दिल्ली में नौकरी के दौरान सुगंधी और इंद्रजीत के बीच दोस्ती हुई। साल 2004 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

संस्कार और धर्म से गहरे जुड़े प्रणब दा पद और व्यस्तता की वजह से कभी संभल तो नहीं आए, मगर बेटे और बहू के आने के बाद संभल की आबोहवा कुछ और हो जाती है। कुछ साल पहले डा. जगदीश लाल का निधन हो गया। उसके बाद से संभल में उनकी कोठी पर ताला लगा है। इमारत की रखवाली में यहां कुछ कर्मचारी तैनात हैं।

सुगंधी की बड़ी बहन की शादी चंदौसी में हुई हैं। संभल में वह खेती और कोठी का हाल-चाल लेती रहती हैं। जबकि बेटे डा. अतुल अरोरा दिल्ली में चिकित्सक हैं। वह कभी-कभी यहां आते-जाते रहते हैं। पूर्व राष्ट्रपति के निधन के बाद संभल के लोग सुगंधी और उसके पति इंद्रजीत को फोन मिलाने लगे। लोग प्रणब दा की विश्वस्तरीय पहचान और उनसे संभल के रिश्ते को लेकर चर्चा करने लगे।

संभल के दवा कारोबारी नानू गुप्ता बताते हैं कि सुगंधी के पिता यहां के लोकप्रिय चिकित्सक थे। चार साल पहले दिल्ली में उनका निधन हो गया। संभल का रिश्ता रायसीना हिल्स तक से हुआ। यहां की बेटी से यह सौभाग्य हासिल हुआ है।

डा. अरोरा के पड़ोसी नीलांशु वार्ष्णेय का कहना है कि शादी के बाद सुगंधी तीन से चार बार ही यहां आई। उसके साथ इंद्रतीज भी आए। उनके आने की खबर के बाद क्षेत्र में हाई अलर्ट कर दिया जाता है। पिता के निधन के बाद सुगंधी आई तो यहां के लोग उससे मिल नहीं पाए। सुगंधी की बड़ी बहन चंदौसी में ब्याही है। यहां पर पिता की खेती है और भाई डा.अतुल अरोरा दिल्ली में चिकित्सक हैं।

बंटवारे के समय संभल आ गए थे जगदीश लाल
जगदीश लाल अरोड़ा संभल की उपनगरी सरायतरीन के मोहल्ला भाले भाज खां में छह दशक से क्लीनिक चला रहे थे। वे बहुत कम शुल्क लेकर गरीबों की सेवा कर रहे थे। देश के विभाजन के बाद 1948 में वह पाकिस्तान से संभल जिले के सरायतरीन में आकर बसे थे। उनकी छोटी बेटी सुगंधी की शादी साल 2004 में प्रणब मुखर्जी के बेटे इंद्रजीत मुखर्जी के साथ हुई। कुछ समय के लिए सरायतरीन का पारिवारिक रिश्ता रायसीना हिल्स से जुड़ गया था। जब बेटे की शादी तो उस समय दा केंद्र सरकार में वित्त मंत्री थे।

 

संबंधित समाचार