Kanpur News : कंप्रेसर फटने से कबाड़ गोदाम में लगी आग, कई धमाके हुए, चपेट में आकर नौ मजदूर झुलसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में कंप्रेसर फटने से कबाड़ के गोदाम में आग लग गई।

कानपुर के जूही थानाक्षेत्र के राखी मंडी स्थित कबाड़ के गोदाम में कंप्रेसर फटने से आग लग गई। आग की चपेट में आकर नौ मजदूर झुलस गए।

कानपुर, अमृत विचार। जूही थानाक्षेत्र के राखी मंडी स्थित कबाड़ के गोदाम में शनिवार सुबह कंप्रेसर फटने से आग लग गई। आग लगने से कई धमाके हुए। आग की चपेट में आकर नौ मजदूर झुलस गए। पुलिस ने लोगों की मदद से सभी झुलसे लोगों को किदवई नगर स्थित भार्गव अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से सभी को उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बेकनगंज निवासी रिजवान का जूही राखी मंडी में कबाड़ का गोदाम है। यहां कबाड़ के सामान को मशीन से पिचकाने का कार्य भी होता है। शनिवार सुबह कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान कंप्रेसर फटने से तेज धमाका हुआ और गोदाम में आग लग गई। इलाकाई लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और सभी झुलसे मजदूरों को बाहर निकाल कर लाए। सभी झुलसे हुए लोगों को किदवई नगर स्थित भार्गव अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उर्सला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दो दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

यह मजदूर हुए घायल 

1- मीना पत्नी विश्राम निवासी नट वन टोला थाना किदवई नगर कानपुर उम्र करीब 40 वर्ष।
2- रेहान पुत्र शकील निवासी अजीत गंज थाना बाबू पुरवा कानपुर नगर उम्र करीब 16 वर्ष।
3- कमल पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी कच्ची बस्ती थाना गोविंद नगर उम्र करीब 35 वर्ष।
4- समर पुत्र जफर निवासी राखी मंडी थाना जूही उम्र करीब 30 वर्ष।
5- सिराज पुत्र अब्दुल रहमतुल्लाह निवासी फजलगंज कानपुर नगर उम्र करीब 30 वर्ष।
6- अफसर पुत्र नूर मोहम्मद निवासी ग्राम हसुआ थाना खरिया, जिला फतेहपुर उम्र करीब 30 वर्ष। 
7- पप्पू कुमार पुत्र राम अवतार निवासी 123/494 रेलवे क्रॉसिंग फजलगंज कानपुर उम्र करीब 35 वर्ष।
8- अरविंद कुमार पुत्र बालकिशन निवासी ग्राम व थाना देवरी जिला सागर मध्य प्रदेश उम्र करीब 50 वर्ष।

9- मेराज हुसैन पुत्र नियाज अहमद निवासी गोरा कब्रिस्तान थाना बेकनगंज उम्र करीब 30 वर्ष।

संबंधित समाचार