Farrukhabad : एंबुलेंस की टक्कर से प्रतीक्षायल गिरा, गर्भवती मां-बेटी की मौत, छोटी बहन घायल, चालक-परिचालक फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत।

फर्रुखाबाद में एंबुलेंस की टक्कर से प्रतीक्षायल गिर गया। हादसे में गर्भवती मां-बेटी की मौत हो गई। हादसे के बाद एंबुलेंस का चालक और परिचालक फरार हो गया।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। सड़क पर चलने वाले लोगों की वाहनों की टक्कर से मौत होने का वाक्या आए दिन सुनने को आता है, लेकिन जब कोई सड़क किनारे किसी सुरक्षित स्थान पर बैठा हो और  मौत आ जाए तो कुछ अजीत जरूर लगता है। ऐसा ही हादसा अमृतपुर क्षेत्र में हुआ। तेज रफ्तार एंबुलेंस की टक्कर से प्रतीक्षालय गिर गया। उसके नीचे बैठी गर्भवती महिला, उसकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई। बहन गंभीर घायल हो गई।

पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से मलवे को हटाकर मां-बेटी का शव बाहर  निकाला और घायल को निकाल कर सीएचसी राजेपुर भेज दिया। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव मुजाहा निवासी रामनारायण की 35 वर्षीय पुत्री रूबी की शादी कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव न्यामतपुर सरैया निवासी दुर्गेश के साथ हुई थी। रूबी आठ माह की गर्भवती थी। उसकी शादी फूलमती की 12 दिन पहले मौत हो गई थी। इससे वह मायके आई थी। शनिवार को गर्भवती रूबी अपनी छोटी बहन सरिता और चार तीन की पुत्री खुशबू को साथ लेकर बाजार गई थी।

घर लौटते समय वह अमृतपुर बाजार में हनुमान शिव मंदिर के निकट बने यात्री प्रतीक्षालय में बेटी और बहन के साथ बैठ गई। राजेपुर की ओर से तेज रफ्तार आई एंबुलेंस ने यात्री प्रतीक्षालय से टक्कर मारती हुई अंदर तक घुस गई। इससे प्रतीक्षालय गिर गया और उसने नीचे तीनों लोग दब गए। एंबुलेंस का चालक और परिचालक वहां से मौका पाकर भाग गए। हादसा देखकर बाजार के लोग दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे। बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

थानाध्यक्ष संत प्रकाश पटेल और चौकी प्रभारी अमित शर्मा फोर्स के साथ मौके पर गए। उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग से प्रतीक्षालय का मलवा हटवाया। गर्भवती रूबी, उसकी चार साल की पुत्री खुशबू, बहन सरिता को सीएचसी राजेपुर भिजवाया। वहां डाक्टर ने रूबी और उसकी पुत्री को मृत घोषित कर दिया। घायल सरिता का उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों ने बताया कि सात भाई बहनों में रूबी सबसे बड़ी थी। उसके चार बच्चे विकास, रिचा, महक और सबसे छोटी खुशबू थी, जिसकी मौत मां के साथ हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष संत प्रकाश पटेल ने बताया कि तहरीर मिलने पर एंबुलेंस चालक के खिलाफ मुकदमा  दर्ज कराया जाएगा।

संबंधित समाचार