रामपुर : 6 साल की बेटी को लेकर प्रेमी के साथ फरार विवाहिता, सैफनी थाना क्षेत्र के गांव की घटना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/सैफनी, अमृत विचार। नगर में शुक्रवार को एक व्यक्ति अपने पड़ोस की एक विवाहित महिला को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोप है कि महिला अपनी बच्ची को भी साथ ले गई है।

सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण का कहना है, वह राजमिस्त्री का काम करता है। शुक्रवार को वह मजदूरी करने घर से बाहर गया था। दोपहर में वह खाना खाने घर लौटा तो उसने देखा उसकी पत्नी व 6 वर्षीय बेटी घर पर नहीं थी। उसने मोहल्ले और आसपास में तलाश किया, लेकिन उसकी पत्नी नहीं मिली।

पति का आरोप है कि उसके मोहल्ले का ही एक युवक के उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया। पति ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर अपनी पत्नी और बच्ची को बरामद करने की पुलिस से गुहार लगाई। पीड़ित पति का अपनी पत्नी और बेटी की याद में रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें:-रामपुर : कृषि ड्रोन खरीदने के लिए कृषक उत्पादक संगठन को जमा करनी होगी टोकन मनी

संबंधित समाचार