हरदोई : रंगे हाथों पकड़े गए चोर को पुलिस के हवाले किया
हरदोई, अमृत विचार। ग्रामीणों ने खेत में लगे पम्पिंग सेट को चोरी कर उसे बाइक से बांध कर ले जा रहे चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद वहां पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। मामला बघौली थाने के अहिरी गांव का बताया गया है। पुलिस पकड़े गए चोर से पूछताछ कर रही है।
बताया गया है कि बघौली थाने के अहिरी गांव निवासी जलालुद्दीन पुत्र शहज़ादे की पम्पिंग सेट मशीन गांव के बाहर खेत में खड़ी थी। इसी बीच शनिवार की देर रात तकरीबन 11 बजे बाइक सवार वहां पहुंचा और पम्पिंग सेट को बाइक में पीछे बांध कर वहां से चला गया। इसी बीच वह जब छोटी अहिरी थोक माधव पहुंचा,तो वहां कुछ ग्रामीण खड़े हुए थे। शक होने पर उन्होंने पम्पिंग सेट ले जा रहे बाइक सवार को रोक कर पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसी बीच उन ग्रामीणों ने आस-पड़ोस के लोगों को फोन कर उनसे पूछा-बताया,इस पर जलालुद्दीन उसका पम्पिंग सेट खेत पर जा, लेकिन जब वह दौड़ कर खेत पर गया तो वहां से उसका पम्पिंग सेट गायब था।
उसके बाद वह तुरंत थोक माधव पहुंचा और देखते ही अपने पम्पिंग सेट की पहचान कर ली। इस बीच ग्रामीणों ने पुलिस को फोन पर सारी बात बता दी। ग्रामीणों ने पकड़ गए चोर को वहां पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए चोर ने अपना नाम सूरज पुत्र शिवकुमार निवासी ममरेज पुर कोतवाली बेनीगंज बताया है। पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें -आगरा पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसभाओं को करेंगे सम्बोधित
