छत्तीसगढ़: हाथी के हमले में महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के वन परिक्षेत्र मैनपुर में आज जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण महिला की मौत हो गई। वन विभाग सूत्रों के अनुसार मैनपुर से 10 किलोमीटर दूर ग्राम सिहार में सुबह दो महिलाएं गांव के नजदीक ही वनोपज का संग्रहण कर रही थीं कि अचानक एक हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

मृत महिला का नाम कौशल्या नेताम उम्र 48 वर्ष है। जानकारी लगते ही वन विभाग और पुलिस विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। जबकि एक अन्य महिला अपनी जान बचाकर भागी। वन परिक्षेत्र अधिकारी संजीत मरकाम ने बताया कि मृतक के परिजनों को नियमानुसार सहायता राशि दी जाएगी।

ये भी पढे़ं- असम: बाढ़ की स्थिति गंभीर, चार लाख से अधिक लोग प्रभावित