वाराणसी: चॉकलेट दिलाने के बहाने युवक ने मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। रामनगर थाना अंतर्गत पंचवटी में 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम बच्ची से उसके परिचित ने ही चॉकलेट और साइकिल से घुमाने के बहाने सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया और छोड़कर भाग गया। 

लड़की ने घर पहुंच परिजनों को आपबीती बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों उसे लेकर रामनगर थाने पहुंचे और नामजद तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर रामनगर स्थित अयोध्या मैदान के समीप रहने वाले दीपू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: एनएचएआई के सूखे पेड़ों के स्थान पर लगाए जाएंगे नए पौधे, प्रोजेक्ट मैनेजर ने दिए निर्देश

संबंधित समाचार