अमरोहा में मजदूरों से भरी बस ट्रक से टकराई, 25 मजदूर घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में मंगलवार को राज्य परिवहन निगम और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 25 मजदूर घायल हो गये। पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम शाहजहांपुर डिपो की एक बस लखीमपुर खीरी से करीब 30 मजदूरों को लेकर दिल्ली जा रही थी। तड़के करीब चार …

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में मंगलवार को राज्य परिवहन निगम और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 25 मजदूर घायल हो गये। पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम शाहजहांपुर डिपो की एक बस लखीमपुर खीरी से करीब 30 मजदूरों को लेकर दिल्ली जा रही थी।

तड़के करीब चार बजे बस गजरौला इलाके में मोहम्मदाबाद ढाल के पास पहुंची । इस दौरान एआरटीओ द्वारा वाहन चेकिंग के समय राष्ट्रीय राज मार्ग-24 पर आड़े- तिरछे खड़े रेत से लदे ट्रक में बस के टकरा गई और 25 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिय, जिनमें पांच की हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि गंभीर रुप से घायल पांच लोगों हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं। सभी मजदूर लखीमपुर खीरी से चंडीगढ़ के पंचकूला जा रहे थे।

संबंधित समाचार