रायबरेली: जनसुनवाई में दो दर्जन समस्याओं का किया निस्तारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परशदेपुर/रायबरेली, अमृत विचार। नगर पंचायत परशदेपुर में सीता सागर तालाब के पास जनसुनवाई कार्यक्रम में दो दर्जन ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी द्वारा निराकरण का आश्वासन दिया गया।

नगर अध्यक्ष विनोद कौशल द्वारा महीने के आखिरी सोमवार को सीता सागर के पास स्थित बारात घर में जनसुनवाई का कार्यक्रम रखा गया है। माह के आखिरी सोमवार को पहली बार हुए कार्यक्रम में करीब दो दर्जन ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर आए। 

अध्यक्ष विनोद कौशल व अधिशासी अधिकारी निमिषा भारद्वाज ने सभी की समस्याएं सुनकर निस्तारण करने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष विनोद कौशल ने बताया कि 23 समस्याएं आवास व एकसमस्या पेयजल से सबंधित थी। जिसका निस्तारण कराया जा रहा है। इस मौके पर सभासद प्रभाकर मिश्रा, सुरेंद्र चौरसिया, सैफ उल्ला आदि मौजूद रहे।

 यह भी पढ़ें:-Varanasi News : BHU में शोध छात्र ने किया Suicide, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार