छत्तीसगढ़: वारंट तामिल करने गई पुलिस टीम पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले का कुकरगांव में वारंट तामिल करने गई पुलिस टीम पर आरोपी लघु तिर्की ने जानलेवा हमला कर दिया। पत्थलगांव एसडीओपी हरिश पाटिल ने आज बताया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसके विरुद्ध पुलिस टीम पर हमला करने का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। इस आरोपी को पुलिस ने तत्काल जेल भेज दिया है। 

उन्होंने बताया कि बागबहार थाना क्षेत्र के कुकुरगांव में न्यायालय का वारंट तामिल करने गई पुलिस की टीम पर अचानक आरोपी लघु तिर्की नामक आरोपी ने पत्थर से हमला कर दिया था। 

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: हाथी के हमले में महिला की मौत