Jalaun: विद्युत सखी पहुंचेगी आपके घर, जानेंगी बिजली कनेक्शन की स्थिति, प्रबंध निदेशक ने दिए ये दिशा निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में प्रबंध निदेशक ने दिए जरूरी दिशा निर्देश।

जालौन में प्रबंध निदेशक ने दिए जरूरी दिशा निर्देश। हर घर को कनेक्श्न देने के लिए बिजली विभाग की तैयारी।

जालौन, अमृत विचार। जिले के दौरे पर आए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि0 के प्रबन्ध निदेशक अमित किशोर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। इस दौरान विद्युत आपूर्ति में आ रही कठिनाईयों को दूर करने हेतु भारत सरकार की रिवेम्प योजना पर चर्चा की।

उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं अभियन्ताओं को निर्देशित किया कि जनपद में आवासित परिवारों का स्वयं सहायता समूहों, विद्युत सखी, पंचायत सहायकों के माध्यम से ग्राम पंचायतवार सर्वे कराया जाए। जो परिवार विद्युत का उपयोग वैधानिक तरीके से नहीं कर रहे है उन्हे प्रेरित करके विद्युत कनेक्शन दिया जाये। 

कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान प्रबंध निदेशक ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों, विद्युत सखी, पंचायत सहायकों आदि के द्वारा विद्युत कनेक्शन कराये जाने पर प्रोत्साहन के रूप में 100 रूपए प्रति कनेक्शन दिया जाएगा। यह धनराशि कनेक्शन होने के उपरान्त तत्काल अधिशाषी अभियंता द्वारा निर्गत की जायेगी। हर घर कनेक्शन दिये जाने से बिजली चोरी पर रोक लगने की बात कही।

इस सर्वे के दौरान किसी प्रकार की अनियमित्ता पाये जाने पर दण्डात्मक कार्यवाही न करते हुये विद्युत करनेक्शन प्रदान किया जायेगा तथा जिन परिवारों पर पहले से विद्युत चोरी की एफआईआर दर्ज है तथा उनके ऊपर राजस्व निर्धारित हो चुके है उन्हें ही एक मात्र घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करके विराम प्रदान कर दिया जायेगा। कनेक्शन ऑनलाइन माध्यम से विद्युत विभाग के झटपट पोर्टल से कराये जाएंगे।

उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को इस पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। रिवेम्प योजना में लाईन हानियों को कम करने के लिए भारत सरकार द्वारा करोड़ो रुपए स्वीकृत हो चुके है। जिस पर त्वरित गति से धरातल पर कार्य  हो गया हैं। जिलाधिकारी चाँदनी सिंह, पुलिस अधीक्षक ईरज राजा, मुख्य विकास अधिकारी अभय कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी पूनम निगम, निदेशक टेक्नीकल बीएम शर्मा, अधीक्षण अभियंता (कामर्शियल) रामप्रकाश गुप्ता व अधिशाषी अभियंता मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार