अयोध्या: राम की पैड़ी में युवती ने स्नान करते हुए बनाई रील, Video इंटरनेट पर हुआ Viral

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिल्मी गाने पर रील बनाने वाली युवती पर आ रहीं मिलीजुली प्रतिक्रियाएं

अयोध्या/अमृत विचार। राम की पैड़ी पर युवती का फिल्मी गाने पर डांस करते हुए रील तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग धार्मिक स्थल होने का हवाला देते हुए कमेंट कर रहे हैं। पुलिस भी युवती का पता लगाने में जुटी है।

राम की पैड़ी पर इसके पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। मोटरसाइकिल लेकर राम की पैड़ी में दौड़ाना, एक कपल के अश्लील वीडियो वायरल होने की घटना भी हुई थी। अयोध्या कोतवाली निरीक्षक मनोज कुमार बताते हैं कि इस वीडियो में लड़की के द्वारा रील बनाया है। रील बनाए जाने के दौरान गाना अश्लील प्रदर्शन नहीं है। 

 

स्थानीय लोगों से राम की पैड़ी पर पूछताछ भी की गई, लेकिन इस तरह की कोई भी जानकारी लोगों को नहीं है। पुलिस का कहना है कि अयोध्या को सुंदर नगरी के रूप में सजाया जा रहा है। ऐसे में दूरदराज से आने वाले युवा तरह-तरह के वीडियो बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: टमाटर ने लगाई सेंचुरी, अदरक लहसुन के दामों में भी बेतहाशा वृद्धि, गरीबों से दूर हो रही है दाल के साथ सब्जियां

संबंधित समाचार