रायबरेली: ऑनलाइन ट्रेडिंग के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
रायबरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के तमाम कार्यकर्ताओं ने आनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में व्यापार मण्डल के ’प्रान्तीय उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा’ के नेतृत्व में स्थानीय शहीद चौक में शान्तिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया। धरने के बाद व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए एवं नारेबाजी करते हुए भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव के माध्यम से भेजा।
व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए ’प्रान्तीय उपाध्यक्ष ने कहा कि आनलाइन ट्रेडिंग भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद गम्भीर है। आनलाइन ट्रेडिंग से भारत के सात करोड़ व्यापारियों और उनके कर्मचारियों का जीवन अन्धकारमय हो रहा है। प्रान्तीय संगठन मन्त्री मुकेश रस्तोगी ने कहा कि केन्द्र सरकार के द्वारा फारेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट, ई-कामर्स तथा मार्डन ट्रेड को बढ़ावा देने से देश में डिस्ट्रीब्यूटर एवं ट्रेडर्स की समस्या काफी बढ़ गयी है।
नगर इकाई के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि केन्द्र की इस नीति ने किराना ग्रॉसरी व अन्य छोटे कारोबार को चौपट कर दिया है। जिलाध्यक्ष युवा सत्यांशु दुबे ने कहा केन्द्र सरकार द्वारा आनलाइन ट्रेडिंग को बढ़ावा देने एवं खुदरा व्यापार समाप्त करने की मंशा के कारण ही युवा वर्ग खुदरा व्यापार में आने से परहेज कर रहे हैं, जो चिंता का विषय है। जिला महामंत्री युवा अनुज त्रिवेदी ने कहा कि परम्परागत व्यापार की बदौलत हर साल देश में लाखों रोजगार का सृजन होता है, लेकिन मौजूदा हालातों के चलते डिस्ट्रीब्यूटर के लिए रोजगार दे पाना असम्भव हो गया है, जिससे देश में बेरोजगारी विकराल रूप ले रही है।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से पवन अग्रहरि, राम गोपाल वैश्य, प्रदीप पटेल, मुन्ना पाण्डेय, मोनू अरोड़ा, सरदार मंजीत सिंह, सिराज अहमद, रागेन्द्र अग्रहरि, शिव प्यारे अग्रहरि, शीतला अगहरि, अजय रावत, रामबोध, नन्द कुमार पाल, राजेन्द्र चौहान, हरिओम गुप्ता, अरून विश्वकर्मा, शहंशाह, अंकित शुक्ला, मुजीब भाई, पिन्टू सिंह, प्रिंसू वैश्य, सरयू प्रसाद सोनकर, जहीर अहमद, राजकुमार मौर्या, वंश बहादुर सिंह, सत्येन्द्र रस्तोगी, राधा मोहन रस्तोगी, अमित चौरसिया, सतीश अग्रहरि, गया प्रसाद बाजपेयी, धर्मेन्द्र मौर्य, मो0 असलम, शिवकुमार गुप्ता, इंतजार सिंह, राम विलास जायसवाल, आशु श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, मोनू जायसवाल, शिवबरन, बराती लाल, राघवेन्द्र सिंह, दिलीप हसानी, बाबू भाई, जियाउद्दीन, शाकिब कुरैशी, रज्जन गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, शाहिद अख्तर, अश्वनी श्रीवास्तव, हरविन्दर सिंह गांधी’ आदि लोग रहे।
यह भी पढ़ें:-MSME उद्यमियों को मिला 20 हजार करोड़ का लोन, CM योगी बोले - लघु उद्योग से साकार होगा ग्राम स्वराज का सपना
