रायबरेली : तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अरखा के निकट बंधना पर झंडा का निशान चढ़ाने जा रहे थे पिकअप सवार 

ऊंचाहार/ रायबरेली, अमृत विचार। रायबरेली-प्रतापगढ़ सीमा पर सवारियों से भरी तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी लोग अरखा के निकट बंधना पर झंडा का निशान चढ़ाने जा रहे थे। 
 
मानिकपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत समसपुर सेलवारा निवासी ट्रेनी के काफी दिनों बाद बच्चा पैदा हुआ था। उसी की खुशी में गांव के लोग के साथ पिकअप से बैठकर  ऊंचाहार कोतवाली के अरखा के निकट बंधवा पर झंडा का निशान चढ़ाने के लिए सभी जा रहे थे।  रास्ते में रायबरेली प्रतापगढ़ सीमा पर शंभू नाथ इंटर कॉलेज के निकट पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे पिकअप में बैठी सवारियां पिकअप में दबकर घायल हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस के सहारे सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार  ले आई ,जहां घायलों का इलाज चल रहा है। 

गंभीर रूप से घायल राजकली 60 वर्ष, कलावती 40 वर्ष, आशा देवी 55, सावित्री 60 वर्ष को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं अन्य घायलों का इलाज सीएचसी ऊंचाहार में किया जा रहा है। घायलों में राजकली, सावित्री, कलावती, आशा देवी, कंचन, शोभा देवी ,कुसमा, श्यामकली ,शकुंतला, अमरावती, मुस्कान ,हर्ष काजल, लालती, उर्मिला आदि शामिल है। घायल अमरावती के पति कल्लू ने बताया कि चालक नशे की हालत में था ,जिसकी वजह से पिकअप पलट गई है ।सीएचसी अधीक्षक मनोज शुक्ला ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है वहीं गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है ।

फायर ब्रिगेड वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 3 घायल 
जमुनापुर के निकट फायर ब्रिगेड की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार कजियाना निवासी 3 लोग घायल हो गए हैं जिसमें इरशाद 45 वर्ष निवासी बंदे पुर कजियाना, आजाद 35 वर्ष निवासी बूढ़ानपुर ,मौजा कजियाना, तौसीब 40 वर्ष निवासी मतीन गंज घायल हो गए हैं। घायलों को सीएचसी ऊंचाहार लाया गया जहां से इरशाद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया ।बाकी  घायलों का इलाज सीएससी ऊंचाहार में किया गया।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार के अधीक्षक मनोज शुक्ला ने बताया कि अस्पताल आए हुए सभी घायलों का इलाज किया गया तथा गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें -गौतम बुद्ध नगर: नोएडा के फार्म हाउस में बिना अनुमति चल रही थी पार्टी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

संबंधित समाचार