बरेली: 10वीं पास छात्रों के लिए व्यावसायिक शिक्षा में मौका, 3 जुलाई तक आईटीआई में प्रवेश
बरेली, अमृत विचार। 10 वीं पास छात्र व्यावसायिक शिक्षा के मनचाहे ट्रेड में प्रवेश पाकर खुद को आत्मनिर्भर बना सकते हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश के लिए युवाओं के पास 3 जुलाई तक का समय है। इसके लिए पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए निर्धारित योग्यता कम से कम 10वीं पास होना चाहिए।
जिले में निजी और सरकारी संस्थानों में 4600 सीटें निर्धारित हैं। इसमें 20 प्रतिशत सीटें बालिकाओं के लिए हैं। जिले में सात सरकारी और 24 निजी आईटीआई संस्थान हैं। जानकारी के मुताबिक आईटीआई से विभिन्न ट्रेडों में डिप्लोमा कोर्स कराए जाए रहे हैं। जिसके आधार पर छात्र आगे चलकर रेलवे, परिवहन सहित विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
इन ट्रेडों में छात्रों को मिलेगा प्रवेश
राजकीय आईटीआई और निजी संस्थानों में फिटर, वेल्डर, टर्नर, फैशन कॉसमेटोलॉजी, मोटर मेकेनिक, डीजल मेकेनिक, एसी मेकेनिक, स्मार्ट एग्रीकल्चर, ड्रोन तकनीक सहित करीब 35 से अधिक ट्रेड हैं।
हर माह रोजगार मेले से मिलता है रोजगार
सीबीगंज स्थित राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य और नोडल अधिकारी रामप्रकाश ने बताया कि संस्थान की और से प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को रोजगार दिलाने की दिशा में भी प्रयास किया जाता है। जिला प्रशासन और संस्थान की ओर से हर माह रोजगार मेले का भी आयोजन होता है। जिसमें जिले और आसपास के क्षेत्रों से कई प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंच कर योग्य अभ्यर्थियों का अपने प्रतिष्ठानों के लिए चयन करते हैं।
ये भी पढे़ं-
