शाहजहांपुर: लड़की से लड़का बनीं शहीद रोशन सिंह की प्रपौत्री, डीएम ने दिया प्रमाण पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार लिंग बदलवाकर लड़की से लड़का बनीं अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह की प्रपौत्री सरिता सिंह को डीएम उमेश प्रताप सिंह ने लिंग परिवर्तन प्रमाण पत्र और पहचान पत्र दिया। इसके साथ ही अब वह शरद रोशन सिंह के नाम से जानी जाएंगी।

विशेषज्ञों के अनुसार जिन लोगों को जेंडर आइडेंटिटी डिसऑर्डर या जेंडर डायसोफोरिया होता है, उनका ही लिंग परिवर्तन किया जाता है। जेंडर डायसोफोरिया होने पर एक लड़का, लड़की की तरह और एक लड़की, लड़के की तरह जीना चाहती है। इस तरह वह अपोजिट सेक्स में खुद को ज्यादा सहज पाते हैं।

कई पुरुषों में बचपन से ही महिलाओं जैसी और कई महिलाओं में पुरुषों जैसी आदतें होती हैं। यह लक्षण 10-12 साल से दिखना शुरू हो जाते हैं। जैसे कोई पुरुष है तो वह महिलाओं जैसे कपड़े पहनना पसंद करने लगेगा, महिलाओं की तरह चलने की कोशिश करेगा, उन्हीं की तरह इशारे करेगा। ऐसा ही महिलाओं के साथ होता है, जिसमें वे पुरुष की तरह जीना चाहती हैं। ऐसी स्थिति में इन लोगों को सेक्स चेंज करना होता है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि उभ्यलिंगी व्यक्ति अधिनियम-2019 के तहत लिंग परिवर्तन का प्रमाण पत्र दिया जाता है। मंगलवार को शरद रोशन सिंह प्रपौत्र अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह को लिंग परिवर्तित प्रमाण पत्र एवं पहचान पत्र जिलाधिकारी की ओर से दिया गया है।

शरद खुदागंज ब्लॉक के गांव नवादा दरोवस्त के निवासी हैं। वह शिक्षक हैं। इससे पहले डीएम की ओर से विभू सदविप्र निवासी कस्बा खुदागंज को भी लिंग परिवर्तित प्रमाण पत्र और पहचान पत्र जिलाधिकारी की ओर से दिया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: पत्नी की हत्या कर शव खेत में फेंका, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार