बरेली: सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य श्याम लाल वाल्मीकि को सफाई मजदूर संघ ने ज्ञापन सौंपा। शहर के 10 वार्डों की सफाई व्यवस्था को ठेके पर दिए जाने का कर्मचारी नेताओं ने विरोध किया। मंगलवार को सर्किट हाउस पहुंच सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य को सबसे पहले उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य श्याम लाल वाल्मीकि को सफाई मजदूर संघ ने ज्ञापन सौंपा। शहर के 10 वार्डों की सफाई व्यवस्था को ठेके पर दिए जाने का कर्मचारी नेताओं ने विरोध किया।

मंगलवार को सर्किट हाउस पहुंच सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य को सबसे पहले उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के नेताओं ने उनका स्वागत किया। ज्ञापन में बताया गया है कि नगर निगम के वालेंटियर की ओर से सफाई कर्मचारियों की उपस्थित दर्ज नहीं की जा रही है। सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है और मजदूर की तरह काम लिया जा रहा है।

नगर निगम शहर के 10 वार्डों की सफाई व्यवस्था निजी हाथों को सौंपने की तैयारी कर रहा है, जिसकी कोई जरूरत नहीं है। संघ के विरोध के बाद भी जिम्मेदार सुन नहीं रहे हैं। इस पर उन्होंने समस्याओं के समाधान कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में महानगर अध्यक्ष राजेश कुमार, जिला अध्यक्ष विजय कुमार मन्नू, सुरेश शिंदे, उपाध्यक्ष किशन लाल, रंजीत सिंह, संजू वाल्मीकि, सुरेंद्र प्रकाश, लामा, राकेश कठेरिया आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार