बरेली: जिले में 120 नए कोरोना संक्रमित, दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शायद ही ऐसा कोई ही दिन बीतता हो जब कोरोना के मरीजों की संख्या 100 से नीचे आती हो। मंगलवार को आई रिपोर्ट में 120 संक्रमितों की पुष्टि हुई। वहीं दो संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। …

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शायद ही ऐसा कोई ही दिन बीतता हो जब कोरोना के मरीजों की संख्या 100 से नीचे आती हो। मंगलवार को आई रिपोर्ट में 120 संक्रमितों की पुष्टि हुई। वहीं दो संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। इनमें किशोर सदन में एक बार फिर तीन बाल बंदी संक्रमित मिले। फतेहगंज, रिछा और बहेड़ी सीएचसी पर एक-एक संक्रमित मिला है।

एसीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि मीरगंज निवासी 60 वर्षीय महिला की सीएचसी पर एंटीजेन टेस्ट किया गया। पॉजिटिव आने पर उन्हें सीधे कोविड एल-3 अस्पताल में रेफर किया गया। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके अलावा सेवाराम (58) पटेल विहार, बदायूं रोड, सुभाष नगर निवासी को बुखार और जुकाम की शिकायत थी। वह पीलीभीत बाइपास रोड स्थित एक निजी अस्पताल गए। जहां रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड एल-3 अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

एसीएमओ ने बताया कि मंगलवार को सिमरा में एक, नौगवां ठाकुरान में चार, सिविल लाइंस इलाके में तीन, रविंद्र नगर और राजेंद्र नगर में दो-दो, मझगवां में एक, पटेल विहार में एक, मढ़ीनाथ में चार, औरंगाबाद गांव में एक, प्रेमनगर में एक, पत्रकार कालोनी व प्रियदर्शनी कालोनी में दो, जिलाधिकारी आवास के सामने पर एक, पंचशील नगर में तीन, फाइक एंक्लेव में दो, कांधरपुर कैंट में एक, आनंदपुर में एक, कटरा चांद खां में एक, महानगर में दो, जंगबाजपुर में एक, आवास विकास रिछा में एक, स्टेडियम रोड में एक, सनसिटी में एक, जनकपुरी में एक, इंद्रा नगर में एक, जागृति नगर में एक, सज्जन एस्टेट के समीप फन सिटी पर एक, फरीदपुर में दो, धोपा मंदिर के समीप कैंट में एक, धंतिया में एक, महानगर कालोनी में एक, सुभाष नगर, शास्त्री नगर, शिवनगर में एक-एक संक्रमित मिला है।

इनके अलावा कर्मचारी नगर में तीन, बुखारापुरा में दो, खटीमा में एक, नार्थसिटी में चार, पवन विहार में तीन, थाना किला में एक, रामनगर कालोनी में एक, पुराना शहर में तीन, कुदरियापुर में एक, साहूकारा में एक, संजय नगर में एक, मॉडल टाउन में एक, डेलापीर में एक, सुपर सिटी में एक, राधा एस्टेट में एक, रामलीला जोगी नवादा में एक, कुल्छा में एक, बीसलपुर में एक, इज्जतनगर में तीन, सुरेश शर्मा नगर में एक, आंवला में एक, गुलाबनगर में एक, शिवनगर में एक, शेरगढ़ में एक को कोरोना की पुष्टि हुई है।

कमिश्नर ने भी करवाई जांच, निकले निगेटिव
कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने भी मंगलवार को कोरोना टेस्ट करवाया। उन्होंने अपने आवास पर ही स्वास्थ्य टीम को बुलाकर कोरोना टेस्ट करवाया। हालांकि देर रात उनकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद अधिकारी और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

फतेहगंज पीएचसी, रिछा और बहेड़ी सीएचसी पर एक-एक संक्रमित
फतेहगंज पीएचसी पर एक जबकि रिछा और बहेड़ी सीएचसी पर भी एक-एक स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिला हैं, जिन्हें आइसोलेट कराया गया है।

विकास भवन और सिंचाई विभाग के वर्कशॉप में एक-एक संक्रमित
विकास भवन और सिंचाई विभाग के वर्कशॉप में एक-एक कर्मचारी संक्रमित मिला है। इससे दोनों विभागों के कार्यालय में खलबली मची हुई है। दोनों कर्मचारियों को आइसोलेट कराया गया है।

संबंधित समाचार