बरेली: 30% मुनाफे के लालच देकर 1.32 लाख की ठगी, SSP के आदेश पर रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। किला क्षेत्र में ठगों ने एक युवती को एक वेबसाइट में रुपये निवेश करने पर 30 प्रतिशत अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.32 लाख रुपये ठग लिए। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना क्षेत्र के मलूकपुर मोहल्ला निवासी इल्मा खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 मई को उनके व्हाट्सएप पर नौकरी दिलाने को लेकर एक मैसेज आया। जिस पर संपर्क करने के बाद ठगों ने उन्हें टेलीग्राम पर एक ग्रुप कैरियर बिल्डर ऑनलाइन में जोड़ा। फिर उसे एक वेबसाइट पर लागिन कराते हुए टास्क पूरे करने को कहा।

इस दौरान ठगों ने पीड़िता से कहा कि निवेश की गई रकम का उसे 30 प्रतिशत मुनाफा दिया जाएगा। ठगों ने युवती को विश्वास में लेने के लिए कई बार में उसके खाते में तीन हजार रुपये भी डाले। इसके बाद 12 से 15 मई तक 12 बार में एक लाख 32 हजार रुपये निवेश कर दिए।

रुपये वापस मांगने पर ठगों ने कहा कि रुपये वापस चाहिए तो अब खाते में तीन लाख रुपये भेजे। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर किला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में हादसे के बाद यात्रियों ने रोडवेज चालक को जमकर पीटा, बरेली के रेस्ट रूम में मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज