Bareilly: शादी हॉल के कमरे से चोरी, कैमरे में कैद हुआ चोर, चांदी के जेवर और नकदी लेकर चंपत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना किला क्षेत्र स्थित एक लॉन में आयोजित शादी समारोह के दौरान ठहरे मेहमान के कमरे से चोरी की वारदात सामने आई है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हरियाणा के जिला जींद थाना अलेवा निवासी मनीष ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ चचेरे भाई दीपक की शादी में शामिल होने के लिए किला क्षेत्र में आया था। 14 फरवरी को किला के मोती लॉन में शादी का कार्यक्रम था। उसी होटल में वह अपने परिवार के साथ हॉल के ऊपर बने कमरे में रुके हुए थे। 

15 फरवरी कोई अज्ञात युवक कमरे में घुसकर दो लेडीज पर्स जिसमें 450 ग्राम चांदी के छलकड़े, 3500 रुपये ले गया। हॉल के कैमरे चेक करने पर अज्ञात युवक कमरे में आता हुआ दिखाई दे रहा है। युवक की तहरीर पर किला पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।

संबंधित समाचार