Kanpur News: दस पार्षद भाजपा में शामिल होने को तैयार, ट्रिपल इंजन की सरकार बदल देगी शहर की तस्वीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में दस पार्षद भाजपा में शामिल होने को तैयार।

कानपुर में दस पार्षद भाजपा में शामिल होने को तैयार। भाजपा विद्रोही छह की जॉइनिंग के निर्देश का इंतज़ार। दलों के बीच सामंजस्य बैठकर नगर निगम चलाएंगे।

कानपुर, अमृत विचार। शहर में बढ़ता भाजपा का ग्राफ अब विपक्ष को भी सुहाने लगा है। नगर निगम के 10 निर्दलीय पार्षद भारतीय जनता पार्टी भवन शामिल होने को तैयार बैठे हैं। इन सभी को शीघ्र ही पार्टी की सदस्यता दिलायी जाएगी।

यह जानकारी भाजपा पार्षद दल के नेता पांच बार के पार्षद नवीन पंडित ने अमृत विचार से अनौपचारिक बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि नगर निगम में भाजपा पार्षदों की संख्या फिलहाल 68 हैं। भाजपा पार्षद दल में अंदरूनी कलह की बात नकारते हुए पंडित कहते हैं कि एक सवाल के जवाब में नवीन पंडित ने कहा कि नगर निगम सदन की पहली बैठक में कार्यकारिणी के 12 सदस्य और केडीए बोर्ड के चार सदस्यों के चुनाव कराया गया।  

बदइंतजामी का आरोप लगाने वाले गलत बयानी करते हैं। उनका कहना है कि कार्यकारिणी और केडीए बोर्ड मेंबर के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गए। ये क्या कम उपलब्धि है। भाजपा पार्षद दल में केडीए बोर्ड सदस्यों के चुनाव में अंदरूनी कलह बिल्कुल नहीं रही। संगठन की ओर से तीन नामों को चुनाव के लिए भेजा गया था, लेकिन इसके बाद भी दो अन्य भाजपा पार्षद अजय कुमार गर्ग और अवधेश त्रिपाठी ने पर्चा भर दिया। बाद में  त्रिपाठी ने पर्चा वापस ले लिया। कहां हुई अंदरूनी कलह?

नवीन पंडित ने बताया कि नगर निगम चुनाव में मेयर की पौने दो लाख से ज्यादा वोटों से जीत और पार्षदों की बढ़ती संख्या से स्पष्ट है कि भाजपा की स्वीकार्यता तेजी से बढ़ी है। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी चुनाव में संतुलन साधते हुए सभी दलों के लोगों को प्रतिनिधित्व मिला। केडीए बोर्ड की सदस्यता में भी भाजपा की यही रणनीति काम आई। 

भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित ने बताया कि नगर निगम  शहर के विकास का अड्डा है राजनीति का नहीं। इस बात से सभी दल सहमत हैं। 
उन्होंने बताया कि नगर निगम मिल रही भाजपा को अपार सफलता का लाभ 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगा।

 

संबंधित समाचार