लखनऊ : कोरोना योद्धाओं को मिला एक माह का सेवा विस्तार, उप मुख्यमंत्री से स्वास्थ्यकर्मियों ने लगाई थी गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। कोरोना काल के दौरान अस्पतालों में अपनी जान जोखिम में डाल मरीजों को इलाज देने वाले कोरोना योद्धाओं को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर एक महीने का सेवा विस्तार दे दिया गया है। करीब 3250 स्वास्थ्यकर्मियों को जुलाई माह की 31 तारीख तक सेवा विस्तार दिया गया है। बताया जा रहा है कि इसी बीच इन स्वास्थ्यकर्मियों को विभाग में ही समायोजित करने की योजना बनाई जा रही है।

दरअसल, बीते मंगलवार को संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय  समेत कई कर्मचारियों ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर कोविड के समय रखे गये स्वास्थ्यकर्मियों को समायोजित करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया था। जिसके बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक ने सभी जिलाधिकारी और सीएमओ को पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि जिले स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के अधीन कोविड-19 के समय काम करने वाले आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मियों को एक महीने का सेवा विस्तार दिया जाये।

बताया जा रहा है कि मई महिने में भी एक महिने का सेवा विस्तार इन कर्मचारियों को दिया गया था। उसके बाद एक बार फिर एक महीने का सेवा विस्तार मिला है, लेकिन कर्मचारी समायोजन की मांग कर रहे हैं।

जिन स्वास्थ्यकर्मियों को सेवा विस्तार मिला है, उनमें डॉक्टर, नर्स, एलटी, ओटी टेक्निशियन, फार्मासिस्ट समेत 3250 स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : सहारनपुर में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर चली गोली

संबंधित समाचार