Video : बहराइच में बच्चों के विवाद में जमकर चली लाठियां, सात घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने दोनों पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के वजीरगंज बाजार में बच्चों के विवाद को लेकर बड़े लोग आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें किसी का सिर फूट गया तो किसी का हाथ टूट गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फखरपुर थाना अंतर्गत वजीरगंज बाजार में बुधवार देर शाम को लोग बकरीद की खरीदारी कर रहे थे। तभी बाजार में मोहर्रम अली और नफीस के बच्चों के बीच विवाद शुरू हो गया। बच्चों के विवाद के बीच बड़े आ गए। दोनों पक्षों के बड़े लोगों के बीच जमकर लाठियां चटकी। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी और डंडे से हमला किया। मारपीट में दोनों पक्ष के सात लोग घायल हुए हैं। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

फखरपुर थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मोहर्रम अली पुत्र मोहम्मद यासीन और नफीस पुत्र ननकऊ पक्ष के बीच मारपीट हुई है। दोनों पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें -भदोही : पुलिस के साथ मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार

संबंधित समाचार