अमेठी : मोबाइल से बात करना युवक को पड़ा महंगा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, अमेठी । गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के बन्ना टीकर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर फोन से बात करना युवक को महंगा पड़ गया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृत युवक का नाम अशरफ था जो पास के ही गांव मदन सिंह का पुरवा गांव का रहने वाला था। आस-पास मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि युवक रेलवे लाइन पर फोन से बात कर रहा था और पीछे से आरपी पैसेंजर ट्रेन आ रही थी। ट्रेन ने कई बार हॉर्न भी दिया लेकिन मोबाइल से बात करने में व्यस्त युवक को ट्रेन की आवाज और हॉर्न नही सुनाई दी। आस-पास के कई लोग युवक को बचाने भी दौड़े लेकिन तब तक युवक ट्रेन की चपेट में आ चुका था।

आरपीएफ प्रभारी ने कहा

वहीं गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ प्रभारी अशोक यादव ने कहा कि युवक का नाम अशरफ यादव था जो पास के ही गांव मदन सिंह का पुरवा गांव का रहने वाला था। मोबाइल से बात करते समय युवक की ट्रेन के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। गौरीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें - बहराइच : भीम आर्मी प्रमुख पर हमले को लेकर निकाला शांति मार्च, सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

विश्व स्तरीय योग-वेलनेस सेंटर की रफ्तार तेज: स्टेकहोल्डर मीटिंग में निवेशकों ने दिए अहम सुझाव, 150 एकड़ में बनेगा मेगा प्रोजेक्ट
प्रदेश में हरी खाद को बढ़ावा देगी सरकार, खरीफ-2026 में फ्री में मिलेगा मिनीकिट और ढैंचा बीज 
आजमगढ़ को पर्यटन हब बनाने की बड़ी पहल: योगी सरकार ने 617 लाख रुपये स्वीकृत किए, 11 प्राचीन धार्मिक स्थलों का होगा विकास
बाराबंकी में बड़ी कार्रवाई: एचएम ग्रीन सिटी का संचालक बाबा पठान गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
यूपी में सुरक्षा, जांच और आतंकवाद-रोधी इकाइयों को 600 करोड़, आधुनिक पुलिसिंग से लेकर कानून-व्यवस्था सुधार पर सरकार का फोकस