टी-20वर्ल्ड कप : भारत-पाक की भिड़ंत देखने को बरेली में चढ़ा क्रिकेट फीवर

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता यानी भारत बनाम पाकिस्तान का महामुकाबला रविवार को खेला जाएगा। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस मैच को लेकर ''झुमका सिटी'' बरेली में भी उत्साह सातवें आसमान पर है। 

रविवार का दिन होने के कारण क्रिकेट प्रेमियों ने अभी से इस महामुकाबले को लेकर अपनी खास तैयारी कर ली है। सिविल लाइंस, राजेंद्र नगर और रामपुर गार्डन में क्रिकेट का अलग ही माहौल देखने को मिलेगा। शहर के कई स्थानों पर मैच की लाइव स्क्रीनिंग के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। इन स्थानों पर मैच देखने के लिए भीड़ जुटने की उम्मीद है। युवाओं में भारतीय टीम की जर्सी और तिरंगे को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।

रविवार को महाशिवरात्रि और मैच का डबल धमाका
संयोग से रविवार को ही महाशिवरात्रि का पर्व भी है। ऐसे में बरेली के नाथ मंदिरों में दर्शन के साथ-साथ भक्त टीम इंडिया की जीत के लिए भी प्रार्थना करते दिखाई देंगे। वहीं, क्रिकेट प्रेमी इसे शुभ संकेत मान रहे हैं कि भोलेनाथ की कृपा से भारत पाकिस्तान को शिकस्त देगा।

संबंधित समाचार