संभल: चचेरे-तहेरे भाइयों में जमकर चले लाठी डंडे व ईंट पत्थर, छह घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव में तहेरे व चचेरे भाइयों में विवाद के बाद जमकर लाठी डंडे व ईंट पत्थर चले। झगड़े में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
            
थाना क्षेत्र के गांव घुंघावली निवासी रिजवान, इकराम, फैजान और गुफरान, शाने आलम तहेरे-चचेरे भाई दिल्ली में सिलाई का काम करते हैं। वहां 15 दिन पहले रिजवान व शाने आलम में विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों चचेरे-तहेरे भाई घर आ गए। इसी बात को लेकर गुरुवार को रिजवान व शाने आलम के बीच विवाद हो गया और दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे व ईंट पत्थर चले। 

जिसमें शाने आलम के पिता एहसान सहित दोनों ओर से छह लोग घायल हो गए। जिसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक दूसरे पर आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी करम सिंह पाल ने बताया कि इस मामले में दोनों ओर से एक एक व्यक्ति का शांति भंग की धारा में चालान किया गया है।

ये भी पढ़ें:- वेल्श खनन शहरों में 200 साल पहले वैकल्पिक मुद्राएं थीं, क्रिप्टो दुनिया उनसे क्या सीख सकती है

संबंधित समाचार