रामपुर : ट्रैफिक पुलिस ने 6 महीने में काटा 18 हजार वाहनों का चालान, 42 लाख का जुर्माना भी वसूला

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

पुलिस सिखाती रही नियम, वाहन चालक तोड़ते रहे नियम, मई माह में सबसे ज्यादा काटे 4077 चालान

रामपुर, अमृत विचार। सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। वर्ष 2023 में एक जनवरी से लेकर 30 जून तक पुलिस ने अभियान चलाकर 18 हजार नौ वाहनों के चालान काटे। इस दौरान करीब 42 लाख का जुर्माना भी वसूला।

पुलिस द्वारा जनवरी माह में 2021 वाहनों के चालान काटे गए। जबकि फरवरी माह में 2379 चालान काटे। मार्च माह में 3149 वाहनों का चालान किए गए। अप्रैल माह में 3198 वाहन स्वामियों को रोककर उनके कागजात चेक किए गए। मई माह में पुलिस ने नियमों को तोड़ने वाले 4077 वाहनों के चालान काटे। इसके अलावा जून माह में भी 3185 के चालान हुए। इस तरह कुल मिलाकर पिछले छह माह में 18 हजार नौ वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस लोगों को कानून का पाठ पढ़ाती रही, लेकिन वाहन स्वामी नियम तोड़ते रहे। इन सभी से करीब 42 लाख का जुर्माना वसूला गया।

ट्रैफिक चालान से बचने का तरीका

  • समय पर अपने वाहन के कागज रिन्यू करवाएं।
  • गाड़ी के सभी पेपर्स साथ रखें।
  • बिना डीएल गाड़ी न चलायें।
  •  स्पीड लिमिट का ध्यान रखें।
  • सीट बेल्ट जरूर पहनें।
  • शराब पीकर गाड़ी बिल्कुल न चलाएं। 
  • 18 साल से कम आयु के लोग वाहन न चलाएं।
  • गाड़ी में ओवरलोडिंग करने से बचें।

पिछले छह माह के आंकड़े

  • माह         चालान
  • जनवरी     2021
  • फरवरी     2379
  • मार्च        3149
  • अप्रैल       3198
  • मई          4077
  • जून        3185 

    यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए अधिकारियों के निर्देश पर रोजाना अभियान चलाया जाता है। छह माह में 18 हजार वाहनों के चालान काटे गए हैं। आगे भी अभियान जारी रहेगा।- अवेधश कुमार, टीआई।

ये भी पढ़ें : रामपुर: युवक की हत्या के मामले में पांच आरोपियों को आजीवन कारावास, 50 -50 हजार का लगाया जुर्माना

संबंधित समाचार