रायबरेली: एसपी ने आठ चौकी प्रभारियों के बदले कार्यक्षेत्र, सूची चौकी प्रभारी पंकजराज लाइन हाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

12उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से दी गई थानों में तैनाती

रायबरेली, अमृत विचार। रविवार की रात पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। जनपद के आठ चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने के साथ 12  उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से थानों में तैनाती दी गई है। सूची चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 
   
एसपी ने उपनिरीक्षक गोविंद दास को पुलिस लाइन से प्रभारी मानीटरिंग सेल बनाया है। संजय सिंह को लालगंज से प्रभारी चौकी लल्ली खेड़ा थाना खीरों भेजा गया है । लल्ली खेड़ा चौकी प्रभारी अरुण सिंह ने प्रभारी सम्मन सेल, करुणा शंकर तिवारी को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी मुंशीगंज, ब्रजेंद्र सिंह को मुंशीगंज चौकी से प्रभारी चौकी सूची थाना सलोन, सूची चौकी प्रभारी पंकजराज शरद को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

वहीं शहर की सिविल लाइंस चौकी प्रभारी जिशान अहमद को थाना जगतपुर, भदोखर थाना से नितिन मलिक को सिविल लाइंस चौकी प्रभारी, रितेश चौहान को हरचंदपुर थाना से परैया नमकसार थाना नसीराबाद चौकी प्रभारी, परैया नमकसार चौकी प्रभारी राजकुमार को गुरुबक्सगंज थाना भेजा गया है। उधर रवि कुमार सिंह को गदागंज थाना से इसी क्षेत्र की मकदुमपुर पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

इनके अलावा पुलिस लाइन से जिन उपनिरीक्षकों को थानों में तैनाती दी गई हैं, उनमें फिरोज अहमद को बछरावां, शीतला प्रसाद को नसीराबाद, बम बहादुर यादव को न्यायालय सुरक्षा, चंद्रिका प्रसाद को शिवगढ़, अशोक कुमार को मानिटरिंग सेल, मनीराम यादव को महाराजगंज, राजेंद्र प्रसाद यादव को ऊंचाहार, प्रेमदास को यातायात शाखा, नसीम असरफ को जगतपुर, राकेश सिंह को बछरावां, समी हैदर खान को न्यायालय सुरक्षा, मो कलीम को ऊंचाहार, राम वृक्ष राम को भदोखर, सैय्यद नासिर उद्दीन को डलमऊ, महेश कुमार मिश्र को शहर कोतवाली और चक्रधन पांडेय को हरचंदपुर थाना में तैनाती दी गई है।

यह भी पढ़ें:-कौशांबी: प्रेमी के साथ रह रही महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

संबंधित समाचार