पार्टनर से हैं मीलों दूर, इन खास टिप्स को आजमाकर रिश्ते को बनाएं मजबूत
रिश्ता चाहे कोई भी हो उसमें प्यार और भरोसा सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इन दोनों चीजों को बनाए रखने के लिए दो लोगों के बीच बातचीत होना बहुत ही जरूरी होता है। बातचीत से ही दोनों एक दूसरे के करीब महसूस करते हैं। अगर दोनों के बीच बातचीत होती रहती है तो मीलों की दूरियां भी कुछ मायने नहीं रखती हैं। वहीं इससे उनके बीच बेहतर और स्वस्थ संपर्क बना रहता है। लेकिन अक्सर ये देखा गया है कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले कपल के बीच मनमुटाव और तनाव की स्थिति आ जाती है और उनका रिश्ता कमजोर होने लगता है।
बता दें कुछ मामलों में तो लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप अधिक समय तक नहीं टिक पाता और ब्रेकअप होने की संभावना बढ़ जाती है। इस तरह के रिलेशनशिप में पार्टनर की वफादारी भी संदिग्ध हो जाती है। साथी आपको रिश्ते में धोखा दे रहा है, या लॉन्ग डिस्टेंस में आने के बाद पार्टनर का रवैया आपके लिए बदल गया है, ऐसे विचार भी रिश्ते के खत्म होने की वजह बनते हैं।
बता दें ऐसी स्थिति बातचीत की कमी के कारण आती है। इसलिए कपल चाहे साथ रहते हैं या मीलों दूर, बातचीत करते रहें। वहीं बातचीत के अलावा भी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को मजबूत बनाए रखने के लिए कुछ बातों पर ध्यान देना चाहिए। आज यहां हम आपको कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आजमाकर आप अपने रिश्ते को बचा सकते हैं और प्यार बनाए रख सकते हैं।
पार्टनर को दें वक्त
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को बनाए रखने के लिए भरोसा बनाए रखना जरूरी है। इसके लिए कपल को एक दूसरे को पूरा वक्त देना चाहिए। इस तरह के रिश्ते में कपल रोजाना मिल नहीं सकते हैं। वह डेट पर नहीं जा पाते या घूम-फिर नहीं सकते। साथी उम्मीद करता है कि फोन या मैसेज के जरिए ही पार्टनर उनसे जुड़ा रहे। इसलिए पार्टनर को वक्त दें। जब भी फ्री हों पार्टनर को कॉल या मैसेज करके उनका हाल पूछें।
विश्वास बनाए रखें
बता दें किसी भी रिश्ते की नींव भरोसे पर टिकी होती है। दूरियों से भरोसा कमजोर हो सकता है। इसलिए पार्टनर का भरोसा बनाए रखें। उसे जीवन से जुड़ी जरूरी बातें बताएं। कुछ ऐसा है तो पार्टनर को जानना अहम है तो उन्हें जरूर बताएं। पार्टनर को समझाएं कि आप सिर्फ उनके लिए कमिटेड हैं, आपके रिश्ते के बीच किसी को न आने दें।
अपने फैसले में करें शामिल
पार्टनर को अपने फैसलों में शामिल करें। जीवन से जुड़ी किसी जरूरी फैसले में उनकी राय लें। साथी के विचारों और राय को अहमियत दें। इससे पार्टनर खुद को आपके जीवन में अहम महसूस करेगा और आप पर भरोसा बनाए रखेगा।
पार्टनर से मुलाकात भी जरूरी
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में अक्सर कपल अकेलापन महसूस करने लगते हैं। जब उनके दोस्त अपने पार्टनर के साथ डेट पर होते हैं तो वह अकेले होते हैं। पार्टनर को रिश्ते में अकेलापन महसूस न होने दें। जब भी मौका मिले, उनसे मिलने जाएं। साल में एक बार ही सही, लेकिन किसी खास मौके पर जैसे अपने जन्मदिन या उनके जन्मदिन, वैलेंटाइन डे आदि पर मिलने का प्लान बना सकते हैं। आप उनके शहर या उन्हें अपने शहर बुलाएं और मिलकर उनके साथ कुछ वक्त साथ बिताएं।
ये भी पढे़ं- जीतना है अपने पार्टनर का दिल, इन टिप्स को आजमाएं
