बसपा में लोकसभा के बाद बड़ा बदलाव, बरेली जोन इंचार्ज बने शमसुद्दीन राइन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बसपा को यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के बाद नगर निकाय चुनाव 2023 में भी बड़ा सियासी नुकसान हुआ है। मेरठ और अलीगढ़ नगर निगम की मेयर सीट हाथ से जाने के साथ ही नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी पार्टी प्रत्याशियों का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा। मगर अब बसपा प्रमुख मायावती ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। मुख्य जोन इंचार्ज शमसुद्दीन राइन को मेरठ से हटाकर बरेली मंडल में भेजा गया है।

मेरठ मंडल का मुख्य जोन इंचार्ज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली को बनाया गया है। वह मेरठ की किठौर नगर पंचायत के रहने वाले हैं। जिससे मेरठ मंडल की लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की जा सके। बरेली मंडल के बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर जिलों के मुख्य जोन इंचार्ज शमसुद्दीन राइन के साथ सांसद गिरीश चंद्र जाटव और सूरज सिंह को भी दी गई है।

इससे पहले बरेली मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज नौशाद अली, राजकुमार गौतम और प्रदीप जाटव को निकाय चुनाव में करारी हार के बाद हटा दिया गया है। इसके साथ ही जयपाल सिंह एडवोकेट को एक बार फिर बरेली का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

बरेली मंडल के बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर जिलों के मुख्य जोन इंचार्ज शमसुद्दीन राइन के साथ सांसद गिरीश चंद्र जाटव और सूरज सिंह को भी दी गई है। इससे पहले बरेली मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज नौशाद अली, राजकुमार गौतम, और प्रदीप जाटव को निकाय चुनाव में करारी हार के बाद हटा दिया गया है। इसके साथ ही जयपाल सिंह एडवोकेट को एक बार फिर बरेली का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: हंगामे के बीच शुरू हुई नगर निगम की पहली बजट बैठक

संबंधित समाचार