UP: रामपुर में पांच हजार रिश्वत लेते हुए महिला लेखपाल गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। सीएम की सख्ती के बावजूद सरकारी कर्मचारियों की घूसखोरी थमने का नाम नहीं ले रही। बुधवार को  पांच हजार की रिश्वत लेते हुए महिला लेखपाल ऋचा सक्सेना को एंटी करप्शन टीम ने दबोच लिया। 

टांडा तहसील में तैनात महिला लेखपाल को सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित आवास से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसके बाद पुलिस उनको सिविल लाइंस थाने ले आई। जहां महिला लेखपाल से पूछताछ कर रही है।

सिविल लाइंस इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया की टांडा में तैनात लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा है। उसकी जांच की जा रही है। बेजना गांव के किसान ने मामले की शिकायत की थी।

संबंधित समाचार