Kanpur: नाला सफाई में लारपवाही पर दो फर्म ब्लैक लिस्टेड, नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने निरीक्षण में नाला पाया गंदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में नाला सफाई में लारपवाही पर दो फर्म ब्लैक लिस्टेड।

कानपुर में नाला सफाई में लारपवाही पर दो फर्म ब्लैक लिस्टेड। नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने निरीक्षण में नाला गंदा पाया। दादा नगर और वार्ड 51 में शिथिलता बरतने पर कार्रवाई हुई।

कानपुर, अमृत विचार। शहर में नाला सफाई में देरी और लापरवाही ने सड़कों को डूबो दिया है। नगर निगम की थू-थू होने के बाद नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने मंगलवार को दो फर्मों पर कार्रवाई की है। दादा नगर और वार्ड 51 में नाला सफाई में शिथिलता बरतने पर दो ठेकेदार फर्मों को काली सूची में डालने के निर्देश दिए हैं, और नालों की जल्द सफाई कराने को कहा है। 
 
नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन जोन-5 के अन्तर्गत वार्ड-02 में दादा नगर नाले का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि कार्य अत्यन्त धीमी गति से हो रहा है, नाला पूरी तरह साफ भी नहीं हुआ, बरसात तक भी नाला साफ न होने पर मेसर्स स्वाती कॉन्ट्राक्शन कम्पनी को काली सूची में डालने के आदेश दिए।
 
इसी प्रकार वार्ड-51 बैंक ऑफ बड़ौदा से बाईपास तक नाले की सफाई के निरीक्षण के दौरान कार्य पूरा नहीं पाया गया।  इतने बड़े नाले की सफाई करते सिर्फ तीन मजदूर ही मिले। इसपर नाले की सफाई कर रही मेसर्स मॉं कालिका देवी कॉन्ट्रक्शन कम्पनी को भी तत्काल काली सूची में डालने के आदेश दिए।

 

संबंधित समाचार