लखनऊ: आरटीओ कार्यालय में बढ़े कोरोना केस, कल बंद रहेगा कार्यालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के आरटीओ कार्यालय में कोविड-19 के बढ़ते मामले को देखते हुये आरटीओ प्रशासन ने कल कार्यालय बंद करने का निर्णय लिया है। आरटीओ कार्यालय में कोविड-19 मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। बीते दिनों चार कर्मचारी और एआरटीओ कोरोना के चपेट में आने के बाद बुधवार को आरआई समेत कई और …

लखनऊ। राजधानी के आरटीओ कार्यालय में कोविड-19 के बढ़ते मामले को देखते हुये आरटीओ प्रशासन ने कल कार्यालय बंद करने का निर्णय लिया है। आरटीओ कार्यालय में कोविड-19 मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। बीते दिनों चार कर्मचारी और एआरटीओ कोरोना के चपेट में आने के बाद बुधवार को आरआई समेत कई और कर्मचारी कोरोना जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले हैं।

इस वजह से आरटीओ (प्रशासन) रामफेर द्विवेदी ने तीन सितंबर गुरुवार को आरटीओ कार्यालय बंद करके कार्यालय को सैनिटाइज कराने का निर्णय लिया है। ऐसे में जिन आवेदकों को डीएल बनवाने की तारीख तीन सितंबर थी, उनकी तारीख में बदलाव किया गया है। अब वह नई तारीख पर आरटीओ कार्यालय पहुंचकर अपना कार्य करा सकेंगे।

चार व सात सितम्बर को होंगे आरटीओ के कार्य
एआरटीओ (प्रशासन) अंकिता शुक्ला ने बताया कि जिन आवेदकों को लर्निंग और नवीनीकरण डीएल बनवाने की तारीख तीन सितंबर को मिली थी, उन आवेदकों को चार सितंबर को कार्यालय आकर अपना काम कराना होगा। वहीं परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों के काम 7 सितंबर को होगा।

सर्वर ठप होने से कार्यालय का चक्कर लगाते रहे आवेदक
ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ कार्यालय में बुधवार को सर्वर ठप से सैकड़ों आवेदक घंटों आरटीओ कार्यालय में भटकते रहे। आरटीओ का सर्वर होने का यह पहला मामला नहीं है। कर्मचारी बताते हैं कि सप्ताह में एक दिन सर्वर होना आम बात है। इसकी जानकारी मुख्यालय के अधिकारियों को होने के बाद सर्वर संबंधी समस्या को दूर नहीं कराया जा रहा है।

संबंधित समाचार