बरेली: प्रेमिका के विवाद में चली गोली, एक युवक घायल

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बरेली, अमृत विचार। प्रेमिका के विवाद में दो पक्ष प्रेमनगर में भिड़ गए। इस दौरान शाहजहांपुर के रहने वाले युवक को गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक जांच में प्रेमिका के विवाद में गोली चलने की बात सामने आई है। बुधवार दोपहर तक तहरीर नहीं दी गई थी।

प्रेमनगर के सिलेक्शन प्वाइंट के पास भिड़े दोनों पक्ष
प्रेमनगर में मंगलवार देर रात सिलेक्शन प्वाइंट के पास शौचालय के सामने दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने शाहजहांपुर के रहने वाले जसकरन को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

प्रेमनगर इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में प्रेमिका को लेकर विवाद होने की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि गोली मारने वाला फरीदपुर के भगवानपुर फुलवा का निवासी युवक बताया जा रहा है। जिसके पास नई थार है। पुलिस को पता चला है कि जसकरन के दोस्त सागर से एक युवती के प्रेम प्रसंग थे। मौजूदा समय में युवती के संबंध अब गोली मारने वाले के साथ हो गए हैं। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद था। जिसमें युवक को गोली मारी गई है। पुलिस ने बताया कि अब तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

ये भी पढे़ं- बरेली: पीलीभीत रोड पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चला अभियान, प्रवर्तन दल की टीम रही मौजूद

 

 

संबंधित समाचार