व्यापारियों के हित में काम कर रही सरकार : विधायक
सराफा व्यापारियों को दिलाई गई शपथ
नानपारा/ बहराइच, अमृत विचार। नानपारा सर्राफा व्यापार मंडल नानपारा के तत्त्वाधान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि विधायक रामनिवास वर्मा रहे। उन्होंने कहा कि सरकार सर्राफा सहित सभी व्यापारियों की सच्ची हितैषी सरकार है।
विधायक ने कहा कि नानपारा में सर्राफा व्यापार मंडल का संगठन कई वर्षों से निष्क्रिय चल रहा था। अब सर्राफा व्यापार मंडल के गठन से सभी को एक साथ एकजुट करके संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि सर्राफा एक ऐसा व्यवसाय है, जिसमें ग्राहक क्रेता एवं विक्रेता दोनों रूप में आता है। सर्राफा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुमित खन्ना ने कहा कि हमारी एकता ही हमारी शक्ति है जो लोग भी इस संगठन से किसी कारण वश नहीं जुड़ पाए हैं।
सर्राफा व्यापार मंडल बहराइच के कोषाध्यक्ष सत्येंद्र रस्तोगी सत्या ने भी सराफा व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। शपथ ग्रहण में नवनियुक्त सर्राफा व्यापार मंडल नानपारा के अध्यक्ष पद पर कैलाश नाथ सोनी, उपाध्यक्ष पद पर पिंटू सोनी,भोला सोनी, संजय सोनी, रविंद्र कुमार उर्फ महेंद्र सोनी, सुनील सोनी,महामंत्री पद पर आनंद रस्तोगी, संगठन मंत्री पद पर रजनीश रस्तोगी सत्या, कोषाध्यक्ष पद पर तनुज उर्फ़ अन्नू गुप्ता,सह संगठन मंत्री पद पर मनोज सोनी साथ ही मंत्री पद पर मदन गोपाल सोनी, अनिल यज्ञसैनी, करन सोनी, गोलू सोनी ने शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम में ब्यापार मण्डल के अध्यक्ष मुशीर सेठ,तेज प्रकाश अग्रवाल,सुरेश शाह,बीजेपी नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता,एपी श्रीवास्तव, मुक्ति नाथ साहू,प्रकाश वीर गुप्ता,राम स्वरूप टेकड़ीवाल, सत्य प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें -Hardoi Accident : ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत
