सत्ता की भूख में भाजपा कर रही है लोकतंत्र को कमजोर : कुमारी सैलजा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

सिरसा। कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने बुधवार को कहा कि सत्ता की भूख में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश में लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। कुमारी सैलजा आज यहां पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा के आवास पर आयोजित पत्रकारवार्ता में यह बात कही।

ये भी पढ़ें - झारखंड: तबरेज अंसारी लिंचिंग मामला, सभी दोषियों को 10 साल की सजा

इससे पहले उन्होंने एक कार्यक्रम में संदीप नेहरा और उनके समर्थकों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। उन्होंने कहा कि संदीप नेहरा के कांग्रेस में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार परिवार पहचान पत्र सहित अन्य योजनाएं लागू कर गरीब,दलित और मजदूर को उनके अधिकारों से वंचित करने जा रही है।

सरकार की गलत शिक्षा नीति के कारण देश और राज्यों में बेरोजगारी बढ़ी है। बेरोजगार युवक नशे की गर्त में धंसते जा रहें हैं। उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यात्रा के दौरान श्री राुहल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक हर वर्ग के लोगों से मुलाकात की ओर उनका दुख दर्द समझा। जबकि भाजपा ने इस यात्रा पर मखौल उड़ाया।

ये भी पढ़ें - राजनीतिक सहयोगियों की जड़ें काटना भाजपा की नीति, जिसने भी हाथ मिलाया, वो हुआ तबाह  : शरद पवार

संबंधित समाचार