अब रेलवे स्टेशन बनेंगे लग्जरी हब, 1300 स्टेशनों का होगा कायाकल्प, रेल मंत्री ने बताया पूरा प्लान

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने लोकसभा में बुधवार को कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1300 से अधिक स्टेशनों का पुनर्निर्माण चल रहा है जिसमें 160 स्टेशन का काम पूरा हो चुका है। वैष्णव ने प्रश्नकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी के गोडम नागेश के सवाल पर कहा कि देश भर में करीब सात हजार स्टेशन है।

स्टेशन का ग्रेड तय करने के लिए वहां सवारियों की आवाजाही पर निर्भर करता है। सरकार ने पुनर्निर्माण करने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना चलायी है। उन्होंने कहा कि1300 से अधिक स्टेशनों का पुनर्निर्माण चल रहा है। एक सौ साठ स्टेशन का काम हो चुका है। पहले स्टेशन की सिर्फ रंगाई पुताई होता था अब आगामी पचास साल जरूरतों के हिसाब से स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। यह एक नयी पहल की गयी है। स्टेशन की पार्किंग को भी विकसित करने का काम किया गया है।

उन्होंने कहा कि देश भर में हाइजीन पर 11 वर्षों में काफी परिवर्तन आया है। इससे पहले वहां किस तरह का वातावरण था उससे सभी अवगत है। सफाई का अब नया मानक तय किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि स्टेशन विकास बहुत ही काॅम्प्लेक्स काम है। स्टेशन की गतिविधियों को रोके बिना विकास का काम करना है। यातायात को प्रभावित किये बिना ही काम किया जा रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों का विकास किया जा रहा है। आजादी के बाद पहली बार इस प्रकार का काम स्टेशनों के विकास के लिए किया जा रहा है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म