Kannauj News : अवैध असलहों का प्रदर्शन… मुंह में कारतूस सिगरेट दबाए रहा युवक, Video वायरल कर पुलिस को दी चुनौती
कन्नौज में अवैध असलहों का प्रदर्शन करते युवक का वीडियो वायरल।
कन्नौज में अवैध असलहों का प्रदर्शन करते युवक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा। वायरल वीडियो में युवक मुंह में असलहा दबाकर प्रदर्शन करते नजर आ रहा।
कन्नौज, अमृत विचार। अवैध असलहों का प्रदर्शन करते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। निकट में उसका दोस्त बैठा हंस रहा है। कभी वह तमंचा मुंह में दबाता तो कभी कारतूस को सिगरेट की तरह दबा लेता। अलग-अलग तरह के तीन असलहे नजर आ रहे हैं। मामला पुलिस तक पहुंचा तो उसकी खोज शुरू की है। युवक मानीमऊ क्षेत्र के गांव कपूरापुर का बताया जा रहा है।
बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दो युवक एक स्थान पर बैठ व लेट कर तमंचों का प्रदर्शन कर रहे हैं। एक युवक कभी तमंचे को मुंह में दबाता है तो कभी कारतूस को सिगरेट की तरह रखता। लोगों में उत्सुकता रही कि युवक कहां का है। निकट में बैठे उसके साथी की भी पहचान लोग कर रहे हैं। तमंचे का प्रदर्शन करते वायरल फोटो व वीडियो को गांव-गांव भेज कर पहचान कराई जा रही है।
बताया जाता है कि दोनों युवक कपूरापुर गांव के रहने वाले हैं। युवक दबंग किस्म का बताया जा रहा है। उसे पुलिस का भी खौफ नहीं है। वायरल वीडियो व फोटो पुलिस तक पहुंच गई हैं। पुलिस इन युवकों की फोटो गांव-गांव लोगों को दिखा कर यह जानकारी कर रही है कि युवक कौन हैं और किस गांव के हैं।
