बहराइच: ऊबड़ खाबड़ सड़क से जंगली नाथ मंदिर जाने को मजबूर श्रद्धालु

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीडब्ल्यूडी द्वारा गड्ढे भरवाने के लिए पीले ईंट का किया जा रहा प्रयोग

नानपारा/बहराइच, अमृत विचार। मटेरा चौराहा से ईटहा जाने वाला मार्ग काफी खराब है। गड्ढा युक्त मार्ग से लोग जंगली नाथ मंदिर को जलाभिषेक किए जा रहे हैं। गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। शिकायत के बाद गड्ढे भरवाने का काम किया जा रहा है, लेकिन उसमें भी पीले ईंट डलवाकर छोड़ दिया गया है।

नानपारा तहसील अंतर्गत मटेरा चौराहा से ईटहा तक जाने वाला सड़क काफी खराब है। सड़क पर जगह बड़े बड़े गड्ढे हैं। जलभराव के चलते लोगों को समस्या होती है। इसी मार्ग पर मसूद नगर बस्थनवा गांव में पांडव कालीन जंगली नाथ शिव मंदिर स्थित है। 

b4

इस मंदिर में सावन माह के चलते शिव भक्त जलाभिषेक के लिए जाते हैं। लेकिन गड्ढे युक्त सड़क मार्ग से श्रद्धालु काफी परेशान हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी की ओर से गड्ढे भरवाने का काम शुरू किया गया है, लेकिन उसमें भी खेल है। 

पीले ईंट से गड्ढा पाटने का कार्य किया जा रहा है। गांव निवासी संजय तिवारी, रमेश कुमार, नारायन और राम कुमार ने डीएम को पत्र भेजकर मानक विहीन निर्माण कार्य की जांच करवाने की मांग की है। इस मामले पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अमर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मरम्मत का कार्य करवाया जा रहा है। मानक के अनुरूप ही कार्य होगा।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: रेलवे अंडरपास में भरा बरसात का पानी और कीचड़, आवागमन बाधित

संबंधित समाचार