अयोध्या: अस्पताल को जाने वाली सड़क की ही सेहत खराब, जान जोखिम में डालकर चलते हैं लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तारुन, अयोध्या/अमृत विचार। तारुन मुख्य बाजार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक मरीजों व लोगों को पहुंचने में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इस खस्ताहाल सड़क के चलते लोगों को जोखिम लेकर गुजरना पड़ता है। इस सड़क से गुजरने वाले लोग अक्सर चोटहिल हो रहे हैं। मार्ग के दुरुस्तीकरण के लिए लोगों ने कई बार मांग उठाई लेकिन किसी ने सुधि नहीं ली। 
 
 बता दे कि इस मार्ग पर काफी बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। बाजार की नालियां टूट चुकी हैं। जिनका पानी मार्ग पर ही जमा होता है। व्यवसायी भी ग्राहकों के न आने से काफी मायूस रहते हैं। जलभराव के कारण आस पास के गांवों से निकलने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतें होती हैं। गौरतलब हो कि यही एक मुख्य मार्ग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कस्तूरबा विद्यालय जानें का है। 

इसी मार्ग से होकर आशा बहुएं, आंगनबाड़ी, डॉक्टर स्टॉफनर्स, एएनएम सहित ग्रामीणों का आना जाना लगा रहता है। बाजार निवासी राम ललन मिश्रा, राहुल गुप्ता, अमित, संतोष गुप्ता, माधव कसौधन ने बताया कि कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही मार्ग दुरुस्त नहीं किया गया तो चक्का जाम करेगें।

ये भी पढ़ें -गोरखपुर को मिलेगी 'वंदे भारत' की सौगात, दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर PM मोदी करेंगे रवाना

 

संबंधित समाचार