Farrukhabad Murder: पेट में मारी लात… फिर इतना पीटा की नाक से निकलने लगा खून, सनकी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में पति ने पीट-पीट कर पत्नी को मौत के घाट उतारा।

फर्रुखाबाद में पति ने पीट-पीट कर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में समझौता के बाद भी पति-पत्नी की आपस में नहीं बनी, दोनों का अक्सर विवाद होता रहा। गुरुवार की रात पति ने पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। 

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी नाहर सिंह ने पुत्री शोभा (30)  की शादी वर्ष 2013 में फतेहगढ़ के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी शोभा के साथ की थी। पति एक नर्सिंग होम में कंपाउंडर की नौकरी करता है। पति पत्नी में विवाद होने पर वर्ष 2017 में पत्नी ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। तीन साल तक वह मायके में रही। जनवरी 2020 में मुकदमे में साथ-साथ राजी खुशी रहने की शर्त पर दोनों में समझौता हो गया। इससे पत्नी को पति मायके से ससुराल बुला लाया।

कोतवाली के नजदीक दिवारीलाल के मकान में किराये पर रहने लगा। समझौता के बाद भी अक्सर दोनों में विवाद होता था। दो दिन पहले पति ने पत्नी के पेट में लात मार दी। इससे उसके पेट में दर्द होने लगा। गुरुवार की रात किसी बाद को लेकर दोनों में विवाद हो गया। पति ने उसकी लातघूसों से पिटाई कर दी। शोभा की नाक से खून आने लगा। यह तभी पुत्र अभिनव जाग गया। उसने मां को घायल अवस्था में पड़ा देखा। पत्नी की हालत गंभीर देखकर शोभा को लेकर पति लोहिया अस्पताल गया। वहां डाक्टर ने शोभा को मृत घोषित कर दिया।

मकान मालिक दिवारीलाल ने घटना की जानकारी पुलिस और शोभा के परिजनों को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके से पिता नाहर सिंह, मां मिथलेश, भाई और बहन मौके पर आए। शव को देखकर रोने बिलखने लगे। भाई राहुल ने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया। बहन के पति जितेंद्र कुमार समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी। फतेहगढ़ कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पति को हिरासत में लिया गया है।

संबंधित समाचार