प्रयागराज : कांस्टेबल ने पेश की मानवता की मिसाल, दुर्घटना में महिला को बचाया
नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। यमुनानगर के कौंधियारा थाना में तैनात कांस्टेबल प्रमोद गुप्ता ने मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने गौरा में ई-रिक्शा पलट जाने पर फंसी फसी एक महिला को बचाया, साथ ही ई रिक्शा को भी सुरक्षित वहां से उठवा कर भिजवाया। ग्रामीणों ने कांस्टेबल प्रमोद गुप्ता की जमकर तारीफ की है। इसको लेकर सोशल मीडिया में एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
करछना–जारी मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आए दिन इस प्रकार के मामले देखने को मिलते रहते हैं। लोगों का इस मार्ग पर चलना जोखिम भरा हो गया है। बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आए दिन लोग गिरते रहते हैं। बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें -यूपी को PM मोदी ने दी 12 हजार करोड़ की सौगात, काशी में बोले - जो भी बनारस आई - खुश होकर जाई
