आगरा में पकड़ा गया यूपी से बांग्लादेश जा रहा नकली सीरप का जखीरा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर नकली सीरप  का बड़ा जखीरा पकड़ा गया है। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार देर शाम नारकोटिक्स विभाग की टीम ने पार्सल कार्यालय के गोदाम में नकली सीरप की खेप पकड़ी। बताया गया है कि ये नकली सीरप बिहार के रास्ते बांग्लादेश भेजा गया था। बताते चलें कि इससे पहले भी शहर में नकली दवा माफिया के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिले से पूरे देश में नकली दवाएं भेजने का धंधा जोरों पर है। 

ये भी पढ़ें -Breaking News: रायबरेली में नहाते समय तालाब में डूबे सात बच्चे, पांच की मौत

संबंधित समाचार