Etawah Accident: अज्ञात वाहन ने रौंदा, दो महिलाओं की मौत, एक घायल, हादसे के बाद लगा लंबा जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में सड़क हादसे में दो की मौत।

इटावा के जसवंतनगर में अज्ञात वाहन दो को रौंद डाला। हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई। हादसे के बाद लंबा जाम लग गया।

इटावा, अमृत विचार। जसवंतनगर के ग्राम नगला कन्हई के सामने शनिवार सुबह एक बाइक एक्सीडेंट को देखने गई महिलाओं को एक अज्ञात बाहन ने रौंद डाला। जिससे दो महिलाओं की मौत हो गई। मरने वालों में मिथलेश कुमारी 50 वर्ष पत्नी रामेस्वर दयाल, तथा नेमा देवी उम्र 50 वर्ष पत्नी रामवरेश यादव है। जबकि शीलता देवी पत्नी जागेश्वर दयाल गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे को जाम कर दिया। जाम में लोग कराह उठे। मौके पर प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी ने पहुंचकर जाम को खुलवाया। 

संबंधित समाचार