बरेली: पत्नी से विवाद होने पर शख्स ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पत्नी से विवाद होने पर एक शख्स ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के भिटौरा निवासी ठाकुरदास का 22 बर्षीय बेटा रोहित पेंटर था। रविवार को उसका अपनी पत्नी अंजनी से विवाद हो गया। पत्नी से विवाद होने पर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है 1 साल पहले  मृतक की शादी हुई थी।

ये भी पढे़ं- बरेली: सावन के पहले सोमवार को भोले के भक्तों पर जमकर बरसे बदरा

 

 

संबंधित समाचार